घाटशिला, अप्रैल 3 -- बहरागोड़ा। टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल, बहरागोड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ बड़े उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में वैदिक परंपरा के अनुसार हवन का आयोजन किया गया। नए सत्र के पहले दिन विद्यालय परिसर में उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। विद्यालय ने नए एवं पुराने सभी विद्यार्थियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए उन्हें नई ऊर्जा और उत्साह के साथ शैक्षणिक जीवन की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हवन रहा, जिसके माध्यम से ईश्वर से प्रार्थना की गई कि आने वाला सत्र सफल, मंगलमय और ज्ञानवर्धक हो। इस अनुष्ठान ने विद्यार्थियों में अनुशासन, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति ...