सहारनपुर, अप्रैल 15 -- देवबंद। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सभा में खालसा पंथ का सृजना दिवस व बैसाखी का पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। इस दौरान संगत को संबोधित करते हुए गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि वर्ष 1699 को वैसाखी वाले दिन गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने खालसा पंथ की साजना कर गुलामी व जुल्म सहन कर रहे लोगों में नई जान फूंक दी। उन्होंने पंच प्यारे सजाकर पहले उन्हें अमृत छकाया फिर उनसे स्वंय अमृत छका। शनिवार से चल रहे श्री अखंड पाठ की समाप्ति के बाद मंगलवार को कीर्तन दरबार सजाया गया जिसमें भाई गुरदयाल सिंह, अमनदीप सिंह ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया। यह भी पढ़ें- गुरुद्वारे में सजे विशेष दीवान, गूंजी गुरुवाणी गुरुद्वारा कमेटी की ओर से श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ की सेवा लेने वाले माता जागीर कौर, परमजीत सिं...