देवरिया, मार्च 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय में शनिवार को कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक हुई। पूर्व मंत्री डा.मोहसिन खान ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की मर्यादाओं और संवैधानिक मूल्यों को कमजोर करने का काम कर रही है। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उत्साहित कार्यकर्ताओं के बल पर सत्ता का परिवर्तन होगा।उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर विरोधी विचारधारा के मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा में 25 हजार नए मतदाता जोड़ने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटें। सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने कार्यकर्ताओं से सर्वसमाज को जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों ...