घाटशिला, अप्रैल 12 -- बहरागोड़ा। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बालिकुड़िया में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित संकुल स्तरीय योगा और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्वक हुआ। जिसमें विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में खेल भावना,अनुशासन और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था। समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और क्षेत्रीय स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक विकास पर जोर दिया गया। विभिन्न आयु वर्गों के छात्रों ने वॉलीबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह आयोजन नवोदय विद्यालय समिति के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को शारीरिक रूप से स्वस्थ और अनुशासित बनाने के लिए किया गया। चयनित प्रतिभागी अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.