उत्साहपूर्वक मना थियेटर काउंसिल का स्थापना दिवस
गिरडीह, जुलाई 24 -- गिरिडीह। धनबाद की अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता में सफलता के बाद 22 जुलाई को ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल का आठवां स्थापना दिवस गिरिडीह स्थित ईश्वर स्मृति भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर एआईटीसी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुन्दन तथा कला संगम के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज कुमार ताह ने संयुक्त रूप से केक काटकर कलाकारों को शुभकामनाएं दीं। सतीश कुन्दन ने बताया कि वर्ष 2018 में झारखंड के धनबाद से ऑल इंडिया थियेटर काउंसिल की नींव रखी गई थी। संगठन के संविधान निर्माण की पहली बैठक गिरिडीह के पचम्बा स्थित बगड़िया धर्मशाला में आयोजित हुई थी। आज यह संगठन देश के 19 राज्यों में सक्रिय होकर रंगमंच के विकास के लिए कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय संरक्षक राजेन्द्र बगड़िया ने देशभर के रंगकर्मियों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि संगठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.