मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- रामपुर तिराहे पर सोमवार को भाजपा नेता लक्ष्मण शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। रोहाना मंडल का पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों को नमन करते हुए पार्टी के ध्वज का ध्वजारोहण किया। जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार ने जनसंघ व भाजपा की स्थापना की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा की स्थापना गत 6 अप्रैल 1980 में की गई थी। तभी से पार्टी राष्ट्रीय निर्माण व जनसेवा की भावना से निरंतर कार्य कर रही है। पार्टी का इतिहास गौरवशाली रहा है, इसलिए हमें संस्थापकों व पार्टी पर गर्व है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा गठबंधन की डबल इंजन की सरकार में देश व प्रदेश विकास के रथ पर तेजी से आगे बढ रहे है। वक्ताओं ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान मुख्य रूप से रोहा...