हाथरस, दिसम्बर 21 -- हाथरस से वृंदावन धाम तक 25वाँ विशाल संकीर्तन पदयात्रा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ निकाला गया। पदयात्रा के दौरान हाथरस नगर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। घंटाघर, हाथरस पर पुष्पवर्षा कर ठाकुर जी को माल्यार्पण किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण, जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल , नगर संगठन मंत्री देवराज , नगर अध्यक्ष संजय गर्ग , नगर मंत्री अनमोल अग्निहोत्री, नगर सह मंत्री विजय गुप्ता, जिला संयोजक अमरदीप , नगर सह संयोजक चेतन यादव, नगर सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख गौरव प्रजापति सहित राहुल एवं अभिषेक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.