हजारीबाग, मार्च 3 -- पदमा, प्रतिनिधि। सोमवार को जैक द्वारा आठवीं बोर्ड की परीक्षा पदमा प्रखंड के पांच केन्द्रो पर बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में ली गई। पदमा हाई स्कूल, पदमा मध्य विद्यालय, रोमी मध्य विद्यालय, सरैया उत्क्रमित उच्च विद्यालय और चम्पाडीड हाई स्कूल में इसके लिए सेंटर बनाया गया था। इसके सफल आयोजन के लिए प्रखंड संसाधन केंद्र के सभी कर्मी दिन भर काफी सक्रिय रहे। आठवीं कक्षा के बच्चे पहली बार ओएमआर शीट के माध्यम से परीक्षा दे रहे थे। इससे उनमें खासा उत्साह भी देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...