सहारनपुर, अप्रैल 25 -- सहारनपुर, संवाददाता। जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में पंजीकृत 19680 अभ्यर्थियों में से 15276 ने परीक्षा दी। 4404 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। जिलाधिकारी और एसएसपी ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी सुबह से ही मैदान में नजर आए। मंडलायुक्त डा. रूपेश कुमार, डीआइजी अभिषेक सिंह, डीएम अरविंद कुमार चौहान, एसएसपी अभिनंदन ने कोषागार एवं परीक्षा केंद्रों का संयुक्त रुप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को गहनता से परखा। यह...