सहारनपुर, जून 10 -- उत्साह: मोबाइल से बाहर निकल सरोद की ओर बढ़े बच्चे सहारनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और स्पर्श प्रयास के संयुक्त तत्वावधान में चल रही सरोद कार्यशाला के तीसरे दिन विद्यार्थियों का भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रति बढ़ता रुझान देखने को मिला। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सरोद सहित अन्य वाद्यों का अभ्यास कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यशाला में स्प्रिंग बेल्स स्कूल की प्रधानाचार्य अलका कुमार, साहित्यकार विजेंद्र पाल शर्मा और गायक संजीव शर्मा ने भाग लिया। अलका कुमार ने कहा कि शास्त्रीय संगीत अनुशासन, परंपरा और एकाग्रता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। स्पर्श प्रयास के पंकज शंकर ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को जीवन में कम से कम एक भारतीय शास्त्रीय वाद्य सीखने का अवसर मिलना चाहिए। यह भी पढ़ें- प्रतिभ...