अररिया, जनवरी 8 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। युवा,रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,फारबिसगंज में आयोजित प्रथम एल्युमनी मीट उत्साह,स्मृतियों और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन महिला आईटीआई के प्राचार्य राजीव कुमार एवं अतिथि सह फारबिसगंज नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी एवं विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल फारबिसगंज की सहायक अभियंता कोमल कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन अनुदेशक प्रियंका एवं बालमुकुंद ने किया। इस अवसर पर पूर्ववर्ती छात्राओं ने संस्थान से जुड़ी अपनी यादों और अनुभवों को साझा करते हुए वर्तमान छात्राओं का उत्साहवर्धन किया,वहीं जो पूर्ववर्ती छात्राएं उपस्थित नहीं हो सकीं, उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। संस्थान द्...