उत्सव रूप में बजरंगबली की पूजा कर बांटा प्रसाद
मऊ, मई 20 -- मऊ, संवाददाता। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को जनपद भर में विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा कर उत्सव मनाया गया। इस दौरान पूरे जनपद में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया। वहीं हनुमान मंदिरों और जगह-जगह, चौराहों, गली, मोहल्लों में भक्तों ने बजरगंबली का चित्र लगाकर भक्तों की सेवा की। गर्मी को देखते हुए लोगों को ठंडे पानी, हलवा, सब्जी-पूड़ी आदि प्रसाद स्वरूप ग्रहण कराया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर हनुमान जी से बल, बुद्ध और विवेक प्रदान करने की कामना की। हनुमान जी को भगवान श्रीराम का प्रबल भक्त कहा गया है। ऐसी मान्यता है कि जेठ माह के प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाते हैं। भक्तों के सभी मनोरथ बजरंग बली पूर्ण करते हैं। इसी मान्यता के अनुरुप जेठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.