मथुरा, अप्रैल 5 -- उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी द्वारा ग्राम पंचायत पैगांव और ग्राम पंचायत कामर में निष्पादन अनुदान की धनराशि से निर्मित होने वाले उत्सव भवनों (बारात घर) के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इनके बाद ग्रामीण अपने ही गांव में शादी व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन शहरी सुविधाओं के साथ कर सकेंगे। इससे वर्षा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। मंत्री द्वारा ग्रामीणों से अपील की किजो विकास कार्य सरकार के द्वारा ग्राम पंचायत में कराए जा रहे हैं उन कार्यों को ग्रामीण अपना स्वामित्व ले अर्थात ओनरशिप दिखाएं। जिससे सभी योजनाओं का देखरेख एवं संचालन ग्रामीण की जन सहभागिता से हो। उन्होंने विकासखंड छाता के 6 ग्राम पंचायत तथा नंदगांव के 7 ग्राम पंचायत, जाब, तुमौला, खायरा, कामर, ...