आरा, जून 7 -- पीरो, संवाद सूत्र पीरो प्रखंड की छवरही जंगल महाल पंचायत के गांवों में विश्व साइकिल दिवस उत्सवी माहौल में मनाया गया। मुखिया संघ के प्रवक्ता और जदयू नेता सुरेंद्र कुश्वाहा के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने पंचायत के गांवों में साइकिल की सवारी की और प्रदूषण मुक्त यात्रा का पैगाम दिया। गांवों में बताया गया कि डीजल, पेट्रोल और एलपीजी से चलने वाले वाहन से निकलने वाला धुआं एक ओर प्रदूषण उतपन्न करता है, तो दूसरी ओर मानव स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। यह भी पढ़ें- उत्सवी माहौल में मनाया गया विश्व साइकिल दिवस यह भी पढ़ें- खेल--साइकिल से दिया फिटनेस का संदेश यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...