बेगुसराय, अप्रैल 6 -- नावकोठी, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस समसा में उत्सवी माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर मंडल कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार ने की। संचालन मंडल महामंत्री दीपक कानू ने किया। समारोह में मंडल एवं पंचायत स्तर के सभी प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्सवी बना रहा। महामंत्री दीपक कानू ने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है जिसका श्रेय पार्टी के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की अनुशासनात्मक परंपरा और संगठनात्मक मजबूती ही उसे अन्य दलों से अलग पहचान दिलाती है। वहीं, मंडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.