किशनगंज, फरवरी 16 -- किशनगंज। किशनगंज जिले में महाशिवरात्रि रविवार को श्रद्धापूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार की सुबह से ही भक्त हाथों में जल दूध बेलपत्र फल-फूल आदि पूजन सामग्री लेकर मंदिरों की ओर बढ़ रहे थे। सुबह से ही हर-हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंज उठे थे। जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा था। हर तरफ उत्साह एवं उमंग का माहौल बना हुआ था। बच्चे युवा पुरुष महिलाएं सभी महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए दोपहर तक पहुंचते रहे। शहर के सभी शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी रही। किशनगंज शहर के प्रसिद्ध भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर, थिरानी धर्मशाला शिव मंदिर, ठाकुरगंज के प्रसिद्ध हरगौरी मंदिर, मनोरंजन क्लब शिव मंदिर, श्रीविष्णु-राधा-कृष्ण हनुमान मंदिर, महावीर मार्ग हनुमान मंदिर, रेलवे कालोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.