कानपुर, जुलाई 8 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज गुरुवार को कानपुर आ रही हैं। वह ट्रेन संख्या 15083 उत्सर्ग एक्सप्रेस से सुबह 9:25 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेंगी। उनके आगमन को लेकर रेलवे और पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। डिप्टी सीटीएम आकांक्षु गोविल ने बताया कि राज्यपाल के आगमन को देखते हुए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्टेशन परिसर में जीआरपी और आरपीएफ के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है तथा अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। राज्यपाल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद 10 जुलाई को ट्रेन...