झांसी, नवम्बर 25 -- वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पंजीकृत करने के आदेश दिए गए हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि पांच दिसंबर तय की गई है। अब तक जिले की 585 संपत्तियों में केवल 101 ही पंजीकृत हो सकी हैं। अब ऐसे में 485 से अधिक संपत्तियों को पांच दिसंबर तक पंजीकृत कराना बड़ी चुनौती है। वक्फ संशोधन कानून बनने के बाद अब वक्फ संपत्तियों से संबंधित पूरा ब्योरा उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिले की वक्फ संपत्तियों पर विवाद और कब्जों की शिकायतें बनी रहती हैं। इसमें पारदर्शिता लाने के लिए शासन ने वक्फ संपत्तियों को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। उम्मीद पोर्टल पर संपत्तियों का रकबा, चौहद्दी सहित अन्य विवरण मौजूद रहेगा। अल्पसंख्सक कल्याण विभाग के उपनिदेशक मोहम्मद तारिक ने बताया की वक्फ संपत्तियों की देखरेख करने वालों से संपर्क कर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.