गाजीपुर, फरवरी 10 -- गाजीपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के संबंध में जागरूकता शिविर आयोजित की गई। इस दौरान सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अर्चना-द्वितीय ने कहा कि प्रत्येक महिला को कार्यस्थल पर सुरक्षित, सम्मान पूर्वक व गरिमापूर्ण वातावरण में कार्य करने का अधिकार है। प्रियंका प्रजापति ने पॉक्सो एक्ट के बारे में संक्षेप में जानकारी दी। सच्चिदानंद राय ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार पता होने चाहिए। किसी भी प्रकार का अन्याय होने पर चुप रहने की बजाय शिकायत करनी चाहिए। इस अवसर पर डा. जेएन सिंह, डा. संजय कुमार, मनोज कुमार, प्रेमचंद, डा. प्रभात अग्रहरि, डा. अंकिता त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.