बागपत, जनवरी 12 -- बागपत। कॉलेज प्रबंधक के उत्पीड़न से परेशान शिक्षिका ने कई संगठनों के साथ कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षिका ने अपने खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति से परिवार सहित इच्छा मृत्यु की मांग की है। निधि ने कॉलेज प्रबंधक पर छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है। डीएम ने पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। पीड़ित शिक्षिका निधि शर्मा ने बताया कि वह खैला गांव के हजारीलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज में शिक्षिका के पद पर तैनात है। आरोप लगाया कि नौकरी ज्वाइन करने के बाद से ही प्रबंधक ने उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। उसने प्रबंधक की शिकायत थाने पर की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला, तो परिवार के सभी लोग आत्मदाह कर लेंगे। वहीं, नेहा के समर्थन में बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस पार्टी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.