बागपत, मार्च 29 -- बागपत। हजारी लाल मेमोरियल इंटर कॉलेज खैला के शिक्षक और शिक्षिका ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर सेवा समाप्त किए जाने और निलंबन के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षक ने कॉलेज प्रबंधन पर गलत तरीके से सेवा समाप्त करने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास किया। जैसे ही उसने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलने की कोशिश कि तभी वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनके हाथ से बोतल छीन ली। जिसके बाद वहां काफी देर तक हंगामा चला। वहीं, शिक्षिका ने भी कॉलेज प्रबंधन और डीआईओएस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए धरना दिया। हजारी लाल मेमोरियल इंटर कॉलेज खैला के शिक्षक मुकेश शर्मा और शिक्षिका निधि शर्मा की शिकायतों का निस्तारण नहीं हो रहा है। इससे क्षुब्ध दोनों शिक्षकों ने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया। दोपहर के समय धरना-प्रदर्शन के दौरान शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.