प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 3 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ोसी जिले अमेठी के मुसाफिरखाना तहसील में एसडीएम तथा वकीलों के बीच हुए विवाद को लेकर लालंगज के वकीलों ने आक्रोश व्यक्त किया है। मुसाफिरखाना तहसील में साथी वकीलों के उत्पीड़न से आक्रोशित लालगंज के वकीलों ने शनिवार को अवकाश के बावजूद दीवानी न्यायालय गेट पर एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। घटना के विरोध में वकीलों ने न्यायिक कामकाज से विरत रहने का भी प्रस्ताव पारित किया। ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल की अगुवाई में वकीलों ने पुलिस, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि मुसाफिरखाना में साथी अधिवक्ता एसडीएम की कार्यशैली से नाराज होकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसे में एसडीएम के इशारे पर वहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.