चित्रकूट, मई 5 -- चित्रकूट। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से जन जागरण अभियान कार्यक्रम बेड़ीपुलिया में आयोजित हुआ। राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के महासचिव जितेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा है कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिजली कर्मचारी संघ के मुख्य महामंत्री महेंद्र राय ने कहा कि सात मई को दक्षिणांचल विद्युत वितरण आगरा में विरोध प्रदर्शन होगा। इसके बाद 13 मई की शाम साढ़े पांच बजे काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कैलाशचंद्र, आशीष सिंह, रजनीश मौर्या, राहुल सिंह, सुरेंद्र, शिव कुमार, वकीलराम, अवधेश सिंह, रविंद्र, लक्ष्मी पाल, सुशील जोशी, शिवसागर, संजय सचान, राजा पटेल, अशोक, शिवशंकर, अनिल, सीताराम, राकेश, जुनैद खान, अनिरुद्ध, हरिकिशन, ओंकार, आनंद, भारत लाल, शौकत अली आदि मौजूद रहे।

हिं...