कौशाम्बी, फरवरी 5 -- मंझनपुर, संवाददाता। सैनी थाना क्षेत्र के मलाक निंदूरा गांव में ब्याही एक महिला ने बुधवार शाम फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। अस्पताल में अब भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता ने ससुरालवालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। कोखराज थाना क्षेत्र के भदवां गांव की 22 वर्षीय रेनू देवी पुत्री ज्ञानचंद्र सरोज का विवाह पांच दिसंबर 2025 को सैनी के मलाक निदूरा में हुआ था। बुधवार की शाम घर के भीतर उसने फांसी लगा ली। गनीमत ये रही कि ससुरालीजन समय रहते मौके पर पहुंच गए और महिला को फंदे से उताकर सिराथू सीएचसी में भर्ती करा दिया। डॉक्टरों का कहना है कि अभी भी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़िता का कहना है कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसको प्रताड़ित करते हैं। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.