उत्पीड़न से आजिज विवाहिता ने निगला जहर, गंभीर
कौशाम्बी, मई 19 -- थाना क्षेत्र के अतरसुइया गांव की शोभा देवी पुत्री जीवनलाल का विवाह करीब चार साल पहले पिपरी इलाके के आलमपुर में हुआ था। परिजनों के मुताबिक, ससुराली दहेज की मांग को लेकर लगातार शोभा को प्रताड़ित कर रहे थे। मंगलवार की दोपहर शोभा ने अपने चाचा सुभाष गुप्ता को फोन किया और बताया कि ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई की है। इसी के बाद शोभा ने जहर निगल लिया। इसकी जानकारी होने पर उसको सरायअकिल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। इस संबंध में डीएसपी चायल अभिषेक सिंह का कहना है कि फिलहाल मायके वालों ने तहरीर नहीं दी है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.