लखनऊ, मार्च 27 -- राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम विषयक कार्यक्रम आयोजित हुआ। डॉ. हर्ष, डॉ. ज्योति, डॉ. धनश्री, अंकुश और साक्षी ने सभी को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम की शपथ दिलाई। सभी को अधिकारों, कर्तव्यों सुरक्षा उपायों और शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी। इस मौके पर प्राचार्य एवं अधीक्षक डॉ. डीके मौर्य की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शशि शर्मा, अस्पताल प्रभारी डॉ. धर्मेन्द्र समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...