बुलंदशहर, जुलाई 27 -- बेसिक स्कूलों में शिक्षकों के उत्पीड़न और अनुचरों के नियम-विरुद्ध किए गए स्थानांतरण को लेकर सोमवार को एससी/एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से वार्ता की। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गौतम और जिलाध्यक्ष केहर सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सामने समस्याएं हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ स्कूलों में शिक्षकों के साथ जातिगत आधार पर भेदभाव व उत्पीड़न की शिकायतें मिल रही हैं, जिन पर रोक लगाई जाए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: वेतन एरियर में विलंब को लेकर शिक्षक नाराज प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्य...