प्रयागराज, जुलाई 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। व्यापारी एकता समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि जीएसटी जांच के नाम पर व्यापारियों के कथित उत्पीड़न के विरोध के लिए समिति अपना व्यापारी सचल दस्ता गठित करेगी। जहां भी किसी व्यापारी के उत्पीड़न की सूचना मिलेगी, वहां समिति के पदाधिकारी पहुंचकर उसका विरोध करेंगे। बैठक में प्रदेश महामंत्री प्रमिल केसरवानी, अखिलेश जायसवाल, आरती केसरवानी, बृजेश निषाद, नागर गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आशीष ओझा, अतुल खन्ना, अवधेश नारायण वर्मा, सोनी गुप्ता, विपिन गुप्ता, विकास अग्रहरि, इमरान अली, शिवम पुरवार, श्यामजी जायसवाल, चंद्र प्रकाश, कौशल अहमद अली, कृष्ण देव, जीतू सोनकर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...