उत्पीड़न के विरोध में अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
मथुरा, मई 18 -- नाबालिग छात्रा के उत्पीड़न और अभाविप कार्यकर्ताओं पर लगे फर्जी आरोपों के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अभाविप के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अभाविप पदाधिकारियों ने बताया कि 08 मई को जयसिंहपुरा क्षेत्र के स्कूल में छात्रा के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए परिजनों से पोंछा लगवाया गया था। इस घिनौने कृत्य की जानकारी मिलने पर अभाविप स्कूल परिसर में विशाल लोकतांत्रिक आंदोलन किया था, जिसके बाद चौतरफा घिरने पर स्कूल प्रबंधन ने लिखित में अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफीनामा सौंपा था। बाद में अभाविप कार्यकर्ताओं पर ढाई लाख की चौथ का आरोप लगाया गया। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के विरोध में विभिन्न संगठनों ने सौंपा ज्ञापन अभाविप ने जिलाधिकारी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.