बलरामपुर, मार्च 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। सामुदायिक शौचालय केयरटेकरों की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए बुधवार को जिले के केयरटेकर सामुदायिक शौचालय केयरटेकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी कुमार के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से मुलाकात कर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी भी की गई। आदर्श सामुदायिक शौचालय केयरटेकर संगठन की जिला अध्यक्ष आरती देवी ने कहा कि केयरटेकर सामुदायिक शौचालयों पर नियमित ड्यूटी दे रही हैं, परंतु विभाग अथवा समूह द्वारा मानदेय भुगतान में विलंब किए जाने से उन्हें समय पर पारिश्रमिक नहीं मिल पा रहा, जिससे उनके पारिवारिक जीवन पर संकट आ गया है। संगठन के उपाध्यक्ष रामकुमार और सचिव मनोज कुमार ने मांग की कि जनप्रतिनिधियों द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.