उत्पीड़न के आरोपों पर लिपिक को नोटिस जारी
लखीमपुरखीरी, जून 4 -- बरवर। नगर पंचायत बरबर में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के आरोपों के बाद ईओ ने संबंधित लिपिक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस संबंध में अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष से शिकायत की तो लिपिक ने वेतन रोकने की धमकी दी। पीड़ित महिला मृत आश्रित कोटे से नियुक्त है। मामले के सामने आने के बाद अधिशासी अधिकारी ने संबंधित लिपिक से स्पष्टीकरण मांगा है। पीड़िता ने न्याय की मांग को लेकर जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि बिना उसकी जानकारी के ही पोर्टल पर संतुष्टि का फीडबैक दर्ज कर दिया गया, जिससे शिकायत निस्तारण की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। उधर पुलिस का कहना है कि उनको कोई तहरीर थाने में नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.