आदित्यपुर, मार्च 9 -- गम्हरिया, संवाददाता । आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 के आदर्श नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में महिलाओं के बीच कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी देना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सरायकेला-खरसावां के सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल, अम्बिका चरण पाणी ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न का सामना कर रही महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सलाह दी जाएगी। वे संबंधित संस्थाओं और अधिकारियों के पास अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। पाणी ने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 की धारा 12 पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इस कानून के तहत महिलाओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पूरी तरह निःशुल्क कानू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.