प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार कल्याण समिति के बैनर तले एकजुट हुए व्यापारियों ने सोमवार को एसजीएसटी विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इंदिरा भवन स्थित कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने एसजीएसटी के ग्रेड-1 अधिकारी राम परवेश गौतम को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा। समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी और संयोजक संतोष कुमार पनामा ने बताया कि वर्ष 2022-23 की स्क्रूटनी के तहत धारा 61 के तहत व्यापारियों नोटिस भेजा जा रहा है, जबकि कई मामलों का समाधान पहले ही किया जा चुका है। उन्होंने इसे अनावश्यक बताते हुए नोटिस प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही कागज पर कर दर बढ़ने से एमएसएमई और कुटीर उद्योग प्रभावित होने की बात कही।ग्रेड-1 अधिकारी राम परवेश गौतम ने व्यापारियों की समस्याओं को शीघ्र समाधान का ...