उत्पीड़न का आरोप लगा घरों पर लगे मकान बिकाऊ हैं के पोस्टर
सहारनपुर, मई 30 -- नानौता। नगर स्थित एक कालोनी के कई घरों पर 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर लगाए जाने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है। नगर के मोहल्ला शेखजादगान स्थित देवबंद मार्ग स्थित कालोनी निवासी मंजूर अहमद, नौशाद, मेहरबान, शाहिद, प्रवीण जहां तथा सितारा बेगम आदि पीड़ित परिवारों ने आरोप लगाया कि मोहल्ले में रहने वाली एक महिला द्वारा लंबे समय से उन्हें परेशान किए जाने के कारण उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है और अब पलायन व मकान बेचने तक की नौबत आ गई है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि वें करीब 40 वर्षों से मोहल्ले में रह रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से विवाद के चलते परेशान हैं। परिवारों का कहना है कि मामले की शिकायत कई बार पुलिस से भी की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। वहीं इस सम्बंध में थाना पुलिस का कहना है कि एक महिला के मुकदमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.