उत्पीड़न करने वालों पर होगी कार्रवाई: डॉ. वारसी
रामनगर, अप्रैल 7 -- रामनगर। कृषि उत्पादन मंडी समिति में मंगलवार को पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ. जेडए वारसी का स्वागत मंडी सचिव सहील अहमद ने किया। डॉ. वारसी ने कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है और हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि पिछड़े वर्ग के किसी भी व्यक्ति को अधिकारियों या कर्मचारियों की ओर से उत्पीड़न या परेशान किया जाता है, तो शिकायत मिलने पर आयोग सख्त कार्रवाई करेगा। इस दौरान मंडी निरीक्षक बच्चे लाल दुबे, सुरेन्द्र सिंह, दीपक पाठक, ललित पंत, हाजी मोहसिन अख्तर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.