सोनभद्र, अप्रैल 12 -- अनपरा,संवाददाता। राविप जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने वितरण परिवर्तकों (ट्रांसफार्मरों) की क्षतिग्रस्तता रोकने एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने हेतु व्यापक कार्यशाला का आयोजन किया । कार्यशाला में परिवर्तकों की सुरक्षा, समयबद्ध मेंटेनेंस, तकनीकी सुधार एवं विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की । कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष ई. गोपाल वल्लभ पटेल ने कहा कि प्रबन्धन को परिवर्तकों की क्षतिग्रस्तता को न्यूनतम करने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, पर्याप्त मानव संसाधन एवं यथार्थपरक कार्यप्रणाली सुनिश्चित की जानी चाहिए। आधारभूत सामग्री एवं सुविधाओं को उपलब्ध कराए बगैर किसी भी कार्मिक पर दंडात्मक कार्यवाही करना गलत है। ट्रांसफार्मर के अनुरक्षण में कॉर...