लातेहार, अप्रैल 12 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष बंसी यादव के नेतृत्व में झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक हरि कृष्णा सिंह ने कहा कि परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं प्रशासनिक विफलता को दर्शाती हैं और इससे युवाओं का विश्वास कमजोर होता है। पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज सिं हने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि यदि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी आगे भी चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगा। मौके पर जिला महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह...