उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक के आरोपी को जमानत
रांची, जुलाई 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में आरोपी योगेश प्रसाद को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली है। जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने सुनवाई के बाद उसकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। मामला तमाड़ थाना से संबंधित है। मामले के अनुसार, पुलिस ने रंगामाटी में छापेमारी के दौरान योगेश प्रसाद को गिरफ्तार किया था। उस पर उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने तथा संगठित सॉल्वर गैंग से जुड़े होने का आरोप है। इससे पहले निचली अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि जांच में अब तक पेपर लीक का आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- पेपर लीक मामले में रौशन कुमार को अग्रिम राहत नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.