रांची, अप्रैल 18 -- रांची, संवाददाता। उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा गड़बड़ी में गिरफ्तार आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर अब 20 अप्रैल को सुनवाई होगी। इसमें जेल में बंद 166 में से 162 आरोपियों की याचिका पर सुनवाई होनी है। शनिवार को अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार के कोर्ट में 27 आरोपियों की याचिका पर सुनवाई हुई। इसमें केस डायरी मांगते हुए अगली सुनवाई के लिए 20 अप्रैल का दिन निर्धारित किया गया। वहीं, 12 आरोपियों की ओर से याचिका दाखिल की गई। मामले में कुल अलग-अलग तिथियों में कुल 71 याचिकाएं दाखिल की गई हैं। गौरतलब है कि तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव स्थित निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज में पुलिस ने छापेमारी कर इस पूरे रैकेट का खुलासा किया था। जांच में सामने आया कि परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को प्रश्नों के उत्तर रटवाए जा रहे थे। इस कार्रवाई में पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.