कोडरमा, अप्रैल 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा के कार्यकर्ताओं ने झंडा चौक पर राज्य सरकार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद से ही जनता और खासकर युवाओं के साथ लगातार छल किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्पाद सिपाही बहाली प्रक्रिया में पेपर लीक की घटना ने युवाओं के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ किया है, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देगी। भाजपा नेताओं ने सरकार से मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.