रांची, अप्रैल 12 -- रांची। विशेष संवाददाता झारखंड में उत्पाद सिपाही बहाली परीक्षा का प्रश्नपत्र मामले को लेकर भाजपा रांची महानगर जिला ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में अलबर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया।भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक की घटनाओं से राज्य की छवि धूमिल हो रही है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उत्पाद सिपाही बहाली परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने से हजारों अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फिर गया है। मामले में कई मास्टरमाइंड समेत 160 लोगों को हिरासत में लिए जाने की चर्चा है।इससे पूर्व सैकड़ों कार्यकर्ता जयपाल सिंह स्टेडियम से जुलूस निकालकर अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं न...