उत्पाद सिपाही परीक्षा में गड़बड़ी के तीन आरोपियों ने मांगी जमानत
रांची, मई 15 -- रांची। उत्पाद सिपाही परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में जेल में बंद आरोपी योगेश प्रसाद, विकास कुमार और आशीष कुमार ने जमानत की गुहार लगाते हुए शुक्रवार को याचिका दाखिल की है। दाखिल याचिका पर शनिवार को सुनवाई होगी। अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में दाखिल याचिका में आरोपियों ने कहा है कि जब जेएसएससी खुद पेपर लीक से इनकार कर रहा है तो उनके खिलाफ लगाया गया आरोप निराधार है। तीनों आरोपी अंतरराज्यीय पेपर सॉल्वर गिरोह से जुड़े बताए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.