रांची, अप्रैल 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के नौ सदस्यीय एक शिष्टमंडल ने लोक भवन, रांची में भेंट की। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा हाल में आयोजित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में अनियमितता के संबंध में एक ज्ञापन समर्पित किया। प्रतिनिधिमंडल ने सात सूत्री मांगों के साथ ज्ञापन सौंपते हुए मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने की अपील की, ताकि तथ्य स्पष्ट हो सके एवं दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि उक्त परीक्षा में व्यापक स्तर पर अनियमितताओं एवं प्रश्नपत्र लीक की आशंका व्यक्त की जा रही है। यह भी पढ़ें- झारखंड आबकारी सिपा...