रांची, अप्रैल 9 -- रांची, संवाददाता। रांची में 12 अप्रैल को आयोजित होने वाली झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती, उड़न दस्ता और पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया। नकल या गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। केंद्रों के आसपास निषिद्ध क्षेत्र घोषित रहेगा। अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। ब्रीफिंग में अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, सिटी एसपी पारस राणा, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, जिला योजना पदाधिकारी विनय कुमार, जिला कोषागार पदाधि...