रांची, मार्च 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा की तिथि बदलने की मांग को लेकर आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक लक्ष्मीनारायण मुंडा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 583 पदों के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में लगभग 1.5 लाख वे अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे हैं। 21 मार्च को आदिवासियों का सबसे बड़ा पर्व सरहुल मनाया जाएगा। ऐसे में 22 को परीक्षा आयोजित होने से आदिवासी छात्र-छात्राओं को असुविधा होगी, क्योंकि वे 21 मार्च से ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और पारंपरिक उत्सवों में व्यस्त रहेंगे। समिति ने सरकार से आग्रह किया है कि छात्रों के हितों और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए 22 मार्च की तिथि को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.