उत्पाद विभाग ने 346.445 अवैध शराब संग तीन धंधेबाजों को दबोचा
हाजीपुर, जून 15 -- हाजीपुर । निज संवाददाता पूर्ण शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले में चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत उत्पाद विभाग की महुआ यूनिट ने अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर की गई कार्रवाई में कुल 346.445 लीटर अवैध शराब जब्त की गई तथा तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उत्पाद थाना महुआ की टीम ने ग्राम फुलार चौक थाना महुआ क्षेत्र में वाहन जांच एवं गश्ती के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अभियुक्तों को 10.000 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में उत्पाद थाना महुआ में अभियोग दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
अवैध शराब की गिरफ्तारी एक अन्य कार्रवाई में ग्राम शेखपुरा गंगटी बलुआर हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.