भभुआ, अप्रैल 4 -- बोले उत्पाद अधीक्षक, गुप्त सूचना पर गहन जांच के दौरान जब्त की गई शराब कानूनी प्रक्रिया पूरी कर महिला सहित तीनों गिरफ्तार लोगों को भेजा गया जेल (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। उत्तर प्रदेश से लाई जाने वाली शराब की खेप पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन एवं उत्पाद विभाग अलर्ट मोड में काम रहा है। उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को गहन वाहन जांच के दौरान 166.68 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 2.50 लाख से अधिक बताई जा रही है। इस बात की जानकारी उत्पाद अधीक्षक गौतम कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि विभाग एवं डीएम-एसपी के निर्देश पर समेकित चेकपोस्ट व जिले के विभिन्न स्थानों पर गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर...