गिरडीह, फरवरी 10 -- गावां, प्रतिनिधि। गुप्त सूचना के आधार पर गावां थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव सिजुवाई में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद विभाग ने अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त करते हुए दो हजार किलो जावा महुआ और 185 लीटर शराब बरामद किया है। बताया गया कि उत्पाद विभाग को अवैध शराब की सूचना मिली थी। जिसके बाद अवर उत्पाद निरीक्षक रवि रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई। रेड में अवैध शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा दो हजार किलो जावा महुआ नष्ट किया गया है। वहीं विभाग ने 185 लीटर अवैध महुआ शराब को जब्त कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई अवर उत्पाद निरीक्षक रवि रंजन ने कार्रवाई को लेकर कहा कि अवैध शराब के खिलाफ गुप्त सूचना मिली थी कि गावां प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव में व्यापक पैमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.