चक्रधरपुर, जून 8 -- गोईलकेरा, संवाददाता। उत्पाद विभाग द्वारा सोमवार को गोईलकेरा थाना के साथ संयुक्त छापेमारी दल का गठन कर गोईलकेरा बाज़ार में शराब की अवैध बिक्री किए जाने वाले दो स्थलों पर देर शाम छापेमारी की गई । इन दोनों स्थलों से विदेशी शराब: कुल 29.600 लीटर, बीयर: कुल 79.400 लीटर तथा देशी शराब कुल: 1.800 लीटर की बरामदगी की गई। शराब की अवैध बिक्री में संलिप्त धंधेबाज, छापेमारी दल के वाहनों की आहट पाकर, अँधेरे का लाभ ले फ़रार हो गये । इन अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धारा में मामला दर्ज किया गया है तथा आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...