चाईबासा, जून 25 -- चाईबासा। जिले में अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में झींकपानी थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ा में नदी किनारे संचालित अवैध चुलाई शराब निर्माण स्थलों पर छापेमारी कर 4 भट्ठियों को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान 30 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई तथा शराब निर्माण के लिए तैयार लगभग 1800 किलोग्राम जावा महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया। मामले में चारों भट्ठी संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अलग-अलग अभियोग दर्ज किए गए हैं। वहीं, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नरसंडा ग्राम में अवैध चुलाई शराब की बिक्री संबंधी प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 20 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। यह भी पढ़ें- सारंडा जंगल में...